Shri Mamraj Ramswaroop Agarwal

-: संक्षिप्त परिचय :-

♦ श्री मामराज अग्रवाल का जन्म 22 अक्टूबर सन् 1922 में राजस्थान के सीकर जिला के गुरारा गांव में हुआ।

♦ पिताजी स्व. श्री रामस्वरूप जी अग्रवाल तथा माताजी स्व. श्रीमती कस्तुरी देवी के सम्पन्न परिवार में जन्में श्री मामराज अग्रवाल 8 भाईयों में सबसे बड़े है।

♦ 18 वर्ष की आयु में सन् 1940 में मात्र 475 रू की पूँजी से दिल्ली में कपड़े का व्यवसाय कर अपनी कर्मठता का परिचय दिया। उनके सबसे छोटे भाई दिल्ली कोर्ट में जज रहे और अन्य भाई कपड़े के व्यावसायिक हैं।

♦ 1942 से आप व्यापारी संस्थाओं के द्वारा आरबिट्रेशन कर रहे हैं।

♦ दिल्ली के हिन्दुस्तान फ्रंड मर्केन्टाइल एसोसियशन के अध्यक्ष रह चुके है।

♦ आपका मुम्बई में आगमन सन् 1965 में हुआ लेकिन कलकत्ता व दिल्ली से नाता आज भी है।

♦ आप बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक तथा विश्व हिन्दु परिषद से जुड़े रहें हैं तथा वर्तमान में जनसंघ (भारतीय जनता पार्टी) से जुड़े हुए हैं।

♦ आपकी मुम्बई की प्रमुख प्रतिष्ठान रिलायबल एक्जिम (इंडिया) प्रा.लि. है। जो कि MGM ® एवं MRM ® से जानी जाती है।

♦ आपके पुत्र डॉ. गोकुलचंद मामराज अग्रवाल (Dr. G.C. Agarwal - Chief Medical Officer) मुम्बई अस्पताल (Bombay Hospital) में 1975 से निःशुल्क सेवा कर रहे है।

♦ आपके अन्य दोनों पुत्र महेश मामराज अग्रवाल व आनंद मामराज अग्रवाल आपना कारोबार संभाल रहे है।



श्री मामराज जी अग्रवाल द्वारा स्थापित प्रतिष्ठान :-

♦ गणपतराय जगदीश नारायण, कटरा मारवाड़ी, दिल्ली - (स्थापना - दिपावली सन् 1940)
♦ रामस्वरूप रतनलाल, कटरा मारवाड़ी, दिल्ली - (स्थापना - सन् 1948)
♦ भँवरलाल सीताराम, बड़ा बाजार, कलकत्ता - (स्थापना - सन् 1950)
♦ रामस्वरूप रतनलाल, कटरा सुभाष, दिल्ली - (स्थापना - सन् 1952)
♦ ज्ञानी एडं कम्पनी, बड़ा बाजार, कलकत्ता - (स्थापना - सन् 1956)
♦ महेशचंद महेन्द्र कुमार एण्ड कम्पनी, बम्बई - (स्थापना - रामनवमी सन् 1965)
♦ मामराज महेशचंद एण्ड कम्पनी, दिल्ली - (स्थापना - सन् 1984)
♦ एम.आर.एम. एण्ड कम्पनी, दिल्ली - (स्थापना - सन् 1984)



Shri Mamraj Ramswaroop Agarwal